लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती मनाई

खबर सागर
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती मनाई
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नैनबाग में राष्ट्रनायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नैनबाग में आयोजित कार्यक्रम
की अध्यक्षता श्रीमती नीलम ने करते हुए दीप प्रज्जलित कर सभी आचार्य व भैया बहीनों द्वार पुष्पाजंली अर्पित की ।
कार्यक्रम में श्रीमती नीलम ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन में प्रकाश डालते हुए उनके त्याग, राष्ट्रभक्ति तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान के बारे भैया बहीनों उनके आदर्शों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय मोहन नौटियाल ने राष्ट्रा नायकों के बारें जानकारी में महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन-वृत्त, उनके संघर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अनुशरण का आह्वान किया।
इस मौके प्रधानार्य विजय मोहन नौटियाल,मदन असवाल,हरदेव असवाल, अनिल कुमार, अजीत डिमरी अनुज चौहान दीपेन्द्र सूर्य प्रकाश निलम,
सुषमा आदि उपास्थित थे ।



