उत्तराखंड

मां भगवती की चैतोल पर्व भक्तों ने हर्ष उल्लास के साथ मनाया

खबर सागर

जनपद पिथौरागढ़ के निकट बिसखोली ग्राम पर आज चैतोल पर्व का आयोजन किया गया जिस पर सैकड़ो लोगों द्वारा पवित्र यात्रा पर भाग लेते हुए माता का आशीर्वाद प्राप्त किया गया ।

आज प्रातः से ही मंदिर पर लोगों का हुजूम जुटा रहा, 2 साल बाद आयोजित हो रहे इस पर्व को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया।

2 वर्ष तक इस मंदिर के नवीनीकरण के उपरांत मंदिर के नए स्वरूप के साथ चैतोल पर्व को आयोजित किया गया। इस मंदिर को बनाने में सर्वाधिक योगदान क्षेत्र के पूर्व सैनिकों का रहा जिस कारण से मंदिर आज बेहद भव्य और सुंदर स्वरूप ले पाया है।
आज प्रात गांव के धूनी खाल से माता के डोले को मंदिर के लिए प्रस्थान किया गया तत्पश्चात हवन पूजन के पश्चात देव डांगरो द्वारा अवतरित हो प्रजा को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया गया ।

जिस पर देव डोली को क्षेत्र पर ले जाते हुए सुखमय जीवन और अच्छी पैदावार की लोगों द्वारा प्रार्थना की गई ।
इस पर्व को लेकर जहां क्षेत्र के लोग दूर-दूर से आए थे ।

वहीं पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से भी सदस्य जिला मुख्यालय से गांव पर पहुंचे थे पूर्व सैनिकों और संगठन के प्रयासों की सभी के द्वारा सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!