
खबर सागर
बाइक व केंटर की आमने सामने की भिड़ंत में दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत
सोमवार की देर शाम खटीमा कोतवाली के चकरपुर पुलिस चौकी के समीप हाइवे पर बाइक व केंटर ट्रक की आपने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटना के तुरंत बाद चकरपुर चौकी इंचार्ज एसआई प्रियांशु जोशी व पुलिस टीम ने दोनो गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवकों को 108 आपातकालीन सेवा से नागरिक अस्पताल खटीमा भिजवाया।
जहां पर चिकित्सको ने जांच उपरांत दोनो युवकों को मृत घोषित कर दिया है।
एसआई प्रियांशु जोशी के अनुसार प्रारंभिक जांच में चम्पावत श्यामलाताल व चलथी क्षेत्र के निवासी है।जिनमे से एक मृतक की पहचान पंकज कलौनी पुत्र रमेश कलौनी उम्र 25वर्ष लगभग के रूप में हुई है।जबकि दूसरे युवक के शिनाख्त चलथी निवासी आदेश राम पुत्र हरी राम के रूप में हुई।
पुलिस अनुसार दुर्घटना के समय दोनो युवक बाइक से खटीमा की ओर से टनकपुर की ओर जा रहे थे।जो चकरपुर चौकी के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गए।
पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त बाइक संख्या यूके 03सी 8382 व केंटर ट्रक यूके 04सीबी 0219 को कब्जे में ले चौकी में अपने कब्जे में ले लिया है।
जबकि दुर्घटना उपरांत केंटर चालक केंटर छोड़ मौके से भागने में सफल रहा।
पुलिस के अनुसार दोनो शव नागरिक अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिए है।जिनके पोस्टमार्टम की कार्यवाही मंगलवार(आज) को की जाएगी ।



