
खबर सागर
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सेमिनार का होगा आयोजन – देवेंद्र भसीन
उत्तराखंड में जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
उच्च शिक्षा उन्यन्न समिति के उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
इसको देखते हुए राज्य के युवाओं के कौशल विकास के लिए सरकार जल्द ही एक सेमिनार का आयोजन करने जा रही है।
इस सेमिनार में विश्वविद्यालयों के कुलपति और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
इसके तहत उद्योग जगत के द्वारा उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं में कौशल की मांग की जाएगी।
इसके आधार पर विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाएगा।



