उत्तराखंडराजनीति

किच्छा व्यापार मंडल चुनाव बना राजनीति का अखाड़ा

खबर सागर

जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव राजनीतिक अखाड़ा बनता हुआ नजर आ रहा है।

चुनाव का बहिष्कार करने वाली व्यापारियों की टीम ने उपजिलाधिकारी किच्छा कार्यालय के बाहर धरना दिया एवं चुनाव को स्थगित करने की मांग की।

उन्होंने चुनाव संचालन समीति पर गम्भीर आरोप भी लगाए। साथ ही चुनाव को रद्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया। वही इस मामले पर उपजिलाधिकारी ने दोनों का पक्ष जानने के बाद आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।

इसी बीच उपजिलाधिकारी किच्छा कौस्तुभ मिश्रा के पास अपना पक्ष रखने आये व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी एवं नगर महामंत्री विजय अरोड़ा आपस मे भीड़ गए तथा दोनों के बीच गर्मागर्मी भी हो गई।

इसी बीच उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा व एसएसआई भी कार्यालय से बाहर आ गए और उन्होंने बमुश्किल दोनों पक्षो को अलग अलग किया। कुल मिलाकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव धीरे-धीरे राजनीतिक अखाड़ा बना हुआ है।

चुनाव संचालन समिति ने 25 जुलाई तक चुनाव सम्पन्न कराने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद प्रत्याशी मैदान में डटे हुए है।
वही उपजिलाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों से वार्ता की गई है । उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अराजकता, ओर कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नही करने दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!