उत्तराखंडक्राइम

पॉच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

खबर सागर

जनपद टिहरी गढवाल में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने को लेकर थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक महिल अभियुक्ता श्रीमती गीता देवी 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

टिहरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के दिशा निर्देश पर थाना कैम्टी की टीम द्वारा
ग्राम मरोड से पहले मेन रोड से बांयी तरफ खंण्हर के पास से गीता देवी
पत्नी स्व० श्री प्रेमा निवासी ग्राम मरोड़ पट्टी लालूर थाना कैम्पटी टिहरी गढ़वाल को 05 लीटर अवैध कच्ची के साथ गिरफ्तार किया है।
जिस पर थाना कैम्पटी पर मु0अ0सं0 08/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम बनाम- गीता देवी पंजीकृत किया गया है। अभियुक्ता को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि अवैध शराब आदि तस्करी पर लगातार चैकिंग अभियान उच्च घिकारीयों के आदेश अनुसार चलाया जा रहा है। जिस पर इस तरह पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास जारी रहेगा ।

पुलिस टीम में हे0का0 अकबर अली ,हे0का0 हृदय नेगी मीना तोमर, थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!