उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए स्टंट करना पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस ने की कार्रवाई

खबर सागर

 

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए स्टंट करना पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस ने की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में दोपहिया वाहन से स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में युवक द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि युवाओं में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ खतरनाक रूप ले रही है।
स्टंट जैसे जोखिम भरे कार्य न केवल उनकी जान को खतरे में डालते हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है और आगे भी इस तरह की घटनाओं पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
अगर किसी को स्टंट करते हुए पाया गया या शिकायत मिली, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।हरिद्वार पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे इस तरह के खतरनाक स्टंट से दूर रहें और जिम्मेदार नागरिक बनें।
ऐसे स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि जानलेवा भी हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!