उत्तराखंडस्पोर्ट्स

उत्तराखंड ओलम्पिक खेल संघ के अध्यक्ष महेश नेगी का स्वागत

खबर सागर

 

उत्तराखंड ओलम्पिक खेल संघ के अध्यक्ष महेश नेगी का स्वागत

 

द्वाराहाट नगर में आज उत्तराखंड ओलम्पिक खेल संघ के अध्यक्ष महेश नेगी का स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया फूल माला के साथ नगरे निशान ढोल दमाऊ मशक बिन बैंड बाजे के साथ जोरदार खैरमकदम किया गया।घटगाड़ तिराहे से पैदल व्यापारियों और स्थानीय जनता का अभिवादन करते हुवे महेश नेगी और उनके साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश पांडे साथ रहे।

यहां त्रिमूर्ति चौक पर पहुंचकर द्वाराहाट की तीन विभूतियों के मदन मोहन उपाध्याय, विपिन त्रिपाठी,और हरिदत्त कांडपाल की मूर्तियों पर माला चढ़ाकर उनसे आशीर्वाद लिया ।

मुख्य चौक पर लोगों को संबोधित किया ।महेश नेगी जोकि पूर्व विधायक द्वाराहाट विधानसभा और राष्ट्रीय चैंपियन एथलीट रहे हैं उन्होंने कहा कि मुझे आप सभी के आशीर्वाद से यह अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोपी गई है।

अब मेरा काम युवाओं को खेल के मैदान से भविष्य बनाने के लिए युवाओं को तैयार करना है।मेरी खुद की जिंदगी खेल के मैदान से बनी है।एक बात कहां नहीं भूले कि मेरे खेल के गुरु द्वाराहाट के भगवान दास साह रहे उनकी बदौलत आज मैं इस मुकाम पर हूं ।
इस मंच से उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।खेल से आज देश और दुनियां में पहचान मिल रही है।आपसभी युवा भी खेल से अपना जीवन को सफल बनाएं।
.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!