उत्तराखंडसामाजिक

सड़क की मांग को 100 वर्षीय महिला व 90 वर्षीय पुरुष क्रमिक अनशन पर बैठे

खबर सागर

 

सड़क की मांग को 100 वर्षीय
महिला व 90 वर्षीय पुरुष क्रमिक अनशन पर बैठे

 

देश की आजादी के 78 वां आजादी पर्व मना रहे, वही
चमोली जिले के दूरस्थ गांव डूमक के ग्रामीण आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा वंचित है।
जिस पर ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर पिछले 19 दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं ।

मुख्य बात है कि मांग के लिए गांव की 100 वर्षीय
महिला बच्ची देवी व 90 वर्षीय भजन सिंह बैठे है।

लेकिन कोई भी सकारात्मक पहल अब तक शासन प्रशासन के द्वारा नहीं की गई है ।

गांव की सबसे बुजुर्ग महिला 100 वर्षीय बच्ची देवी और 90 वर्षीय भजन सिंह भी सड़क के मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

बता दे आज भी डूमक ग्रामीणों को मुख्य सड़क मार्ग से 18 किलोमीटर की पैदल दूरी गांव के लिए तय करनी पड़ती है। दुर्गम रास्ते होने की वजह से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।
अक्सर गांव में जब कोई गर्भवती महिलाया कोई बीमार हो जाता है तो ग्रामीणों के द्वारा डंडी कंडी के सहारे उन्हें 18 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया जाता है कई वर्षों से लगातार ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे हैं ।

लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा आज तक कुछ नहीं मिला । कई बार शासन प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद भी कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई ।
ग्रामीणों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द ही उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!