उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

मंसूरी झड़ीपानी के पास कार खाई में गिरने से चार की मौत

खबर सागर

मंसूरी झड़ीपानी के पास कार खाई में गिरने से चार की मौत

सैर सपाट करने आए पर्यटकों की कार पहाड़ों की रानी मसूरी में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा  मंसूरी झड़ीपानी कोलुखेत शार्टकट रोड में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में चार लोग जिसमें 2 महिला , एक युवक ओर एक पुरुष की मौके पर मौत हो गई, आइटीबीपी, एसडीआरएफ, पुलिस और फायर सर्विस की टीमों द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सफेद रंग की मारुति सिलेरियो कार सड़क किनारे एक दुकान पर रुकी थी। कार में सवार लोग उत्तरकाशी से आने की बात बता रहे थे। दुकान से सामान खरीदने के बाद जैसे ही वे कार में बैठे, वाहन अचानक तीव्र ढलान की ओर तेजी से लुढ़कने लगा। चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क से नीचे खाली प्लॉट को पार करते हुए गहरी खाई में समा गया।

पुलिस जांच में कार में चार लोगों के सवार होने की पुष्टि हुई है। इनमें सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19 वर्ष), सविता (48 वर्ष) पत्नी धर्मवीर निवासी नेहरू नगर गाजियाबाद तथा संगीता (46 वर्ष) पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली शामिल हैं।

हादसे के बाद खाई की गहराई और  झाड़ियों के कारण राहत कार्य में भारी मुश्किलें सामने आईं। घंटों की मशक्कत के बाद बचाव दल ने एक महिला का शव खाई से बाहर निकाल लिया। अन्य लोगों की तलाश जारी है।

सड़क की तीव्र ढलान पर कार के ब्रेक फेल हो गए थे, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी मसूरी और पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की निगरानी की।

पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक और घायलों के परिजनों को दे दी है, जिसके बाद परिजन मसूरी के लिए रवाना हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!