
खबर सागर
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तराखंड बैनर आगामी दिसंबर इनोवेशन फेस्टिवल पोस्टर लॉन्च
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तराखंड बैनर तले लक्ष्य संस्थान द्वारा एमएसएमई आईटीडीए स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी वास स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में संपन हुआ । कार्यक्रम आगामी माह दिसंबर 2024 में प्रस्तावित उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल 24 का पोस्टर लॉन्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल के यमुना कॉलोनी आवास में आयोजित हुआ ।
इस इस मौके पर तकनीकी शिक्षा उत्तराखंड मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आजकल प्राइवेट सेक्टर में युवाओं के लिए ज्यादा स्कोप है ।
और भारत सरकार की मोहिम जो मेक इन इंडिया है इसको समर्थन करती है जो भी नए इनोवेटिव आइडिया स्टार्टअप आज के टाइम पर लोग ला रहे हैं वह काबिले तारीफ है ।
आज के के हिसाब से क्योंकि सरकारी नौकरी में एक टाइम बॉन्ड होता है जिसके चलते युवाओं में जो प्रतिभा है वह कहीं ना कोई उभर कर नहीं आ पाती जिसके तहत आज के युग में एक आदमी को नए-नए आइडिया स्टार्टअप लाने की जरूरत है ।
इससे देश विकास की ओर बढ़ेगा साथ ही आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न प्रधानमंत्री मोदी की ओर पूरा करने में काफी मददगार होगा तो यह फेस्टिवल एक बहुत अच्छा पहल है।
जिसकी वह सराहना करते हैं उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए ओला उबर की कंपनी के मालिक का जिक्र किया की कैसे उन्होंने एक नए आइडिया को ले कर आए ।
आज बड़े-बड़े कारोबार देश में स्थापित कर रखे हैं जिसके माध्यम से रोजगार भी देश में सृजित हुआ है तो ऐसे ही युवाओं को नए इन्नोवेटिव आइडिया की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है ।
साथ ही उन्होंने तकनीकी शिक्षा में फ्रेंच जर्मन स्पेनिश जैसी भाषा सीखने का आदेश जारी किया है ।
जैसे कि जो युवा विदेश में नौकरी करना चाहते हैं या स्टार्टअप करना चाहते उनको सहायता मिले।



