
खबर सागर
10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
क्षेत्र मेंअवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते अभियान चल जा रहा है। जिसमें 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिफ्तार किया है।
सोमवार को थाना कैम्पटी व पुलिस चौकी नैनवाग द्वारा भ्रमण अभियान के तहत कानि0 ना0पु0 मोहन सिंह व ना0पु0 राजेन्द्र नेगी ने ग्राम कोडी यात्री शेड के पास गजेन्द्र सिंह पुत्र श्री देव सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम श्रीकोट, तहसील नैनबाग थाना कैम्पटी टिहरी से एक प्लास्टिक की सफेद रंग की जरीकेन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना कैम्पटी पर मु0अ0सं0- 58/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनिमय बनाम गजेन्द्र सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। जो कि अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
थानाध्यक्ष कैम्टी महिपाल सिंह रावत ने बताया भ्रमण के पुलिस टीम ने एक अभियुक्त गजेन्द्र सिंह पुत्र श्री देव सिंह
से 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिप्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जायेगा ।
फोटो – अभियुक्त गजेन्द्र



