
खबर सागर
सूबे के मुख्यमंत्री धामी दो दिन दिल्ली में रहेगें कई मंत्रीयों से होगा भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंच गए हैं,अगले दो दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में ही रहेंगे,इस दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों से सीएम धामी मुलाकात भी करेंगे ।
वही आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से सीएम धामी मुलाकात कर राज्य से सम्बंधित विषयों को रखने जा रहे है।
वही दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की विषयों को रखा जाएगा।
वहीं केंद्र जल शक्ति मंत्री से उत्तराखंड की जो यह 21 जल विद्युत परियोजनाएं अटकी हुई है उनके संबंध में बातचीत की जाएगी।



