
खबर सागर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा कैबिनेट में चार धाम मंदिरों के नाम से कोई ट्रस्ट या मंदिर नहीं बनाया जायेगा ।
इस पर कानून बनाने का निर्णय लिया गया है जिसका आज हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के संतों ने स्वागत किया जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम कों ज्ञापन सोपा गया।
दिल्ली के बुराड़ी में बनाए जा रहे श्री केदारनाथ धाम के प्रतिकात्मक मंदिर निर्माण को लेकर केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों और सभी जगह संत समाज के द्वारा विरोध किया जा रहा था ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद तीर्थ पुरोहितों और संतों ने अपने विरोध प्रदर्शन को समाप्त किया ।
18 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि देश में चार धाम बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री के नाम से दूसरा मंदिर या ट्रस्ट नहीं बनाया जा सकता है ।
और इन मंदिरों से मिलता जुलता नाम रखने पर भी एक्शन लिया जाएगा ।
इसके लिए जल्द ही उत्तराखंड सरकार कानून बनाने जा रही है, इस फैसले का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के संतो द्वारा स्वागत किया गया है ।
संतो ने आभार ज्ञापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम जिलाधिकारी हरिद्वार को सोपा।



