
खबर सागर
कैंपटी पुलिस ने 4.76 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी के दिशा निर्देश थाना कैम्टी के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम को लेकर अभियान के चलया जा रहा है। जिसमें थाना कैम्टी पुलिस ने 4.76 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार किया है।
कैम्टी थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र भ्रमण यातायात व्यवस्था/संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग करते कैम्पटी फॉल बाजार में अभियुक्त साहिल पुत्र करीम निवासी 15, रेस्ट कैम्प, मद्रासी कॉलोनी, निकल रेलवे स्टेशन लक्खीबाग, थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 4.76 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिस पर मु0अ0सं0- 10/2025 धारा 8/21 NDPS ACT बनाम साहिल पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पहले भी एक दो बार कैंपटी आया है । कैंपटी एक टूरिस्ट पैलेस पर संभावित स्थानों की रेकी करने के लिए आ रहा था। ताकि भविष्य में यहां पर ग्राहकों को स्मैक बेची जा सके।
वही पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि देहरादून में वह पिछले 5 सालों से नशे का कारोबार कर रहा है।
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
पुलिस टीम का विवरण थाना अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रेमा काण्डपाल, मेराज आलम रवि चौहान, मोहन सिंह शामिल थे ।



