उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिकस्पोर्ट्स

रांइका गरखेत में ब्लॉक स्तरीय शरद कालीन प्रतियोगिता का शुभारंभ

खबर सागर

  1. रांइका गरखेत में ब्लॉक स्तरीय शरद कालीन प्रतियोगिता का शुभारंभ

दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता रांइका गरखेत के खेल मैदान में रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरु हुई ।

बुधवार को राजकीय इंटर कालेज गरखेत में ब्लाक स्तरीय शरद कालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभांरभ मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रतिम पंवार ने दीप प्रज्जलित कर विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाडियों द्वारा मार्च व पास के साथ सलामी ली ।
प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं द्वारा वंदना, स्वागत गीत, जौनपुरी, जौनसारी गीतों की सुंदर प्रस्तुती दी ।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रितम सिंह पंवार ने कहा कि खेल जीवन में अहम भूमिका के साथ अनुशासन ही जीवन की कुंजी है। जिसमें सभी खिलाडी पूरी निष्ठा व खेल भावना के साथ मैदान में अपना दमखम का प्रदर्शन कर उज्जवल भविष्य की कामना की ।
वही बालिका वर्ग कब्बडी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सविता देवी ने करते हुए कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निकालने का अवसर प्राप्त मिलता है ।

पहले दिन की प्रतियोगिता में अण्डर 14 बालक वर्ग वॉलीबॉल में फाईनल मैच राइका भवान व विजेता रा०उ०का० भवान व रा०उ०मा० बंगसील के बीच खेला गया । जिसमें विजेता भवान रहा व उप विजेता बंग सील रहा ।
अंडर -14 बालक वर्ग
कब्बड़ी प्रथम रांइका कैम्टी व राइका म्याणी रहा ।
इसके अलाव U-17 बालक वर्ग में कैम्टी, घोड़ाखोरी व नैनबाग ने फाइनल में जगह बना ली है।
अंडर17 बालिका वर्ग में नैनबाग ने म्याणी को हराया क्वाटर फाइनल में पंडुची |

इस मौके पर जिला खेल समन्वयक विनोद नेगी, ब्लाक समन्वयक दिनेश गुसाई, प्रधानाचार्य देश कत्याण,नरेश पंवार अध्यक्ष मंडल भाजपा, दिनेश सिंह रावत पूर्व प्रधान,पूर्व जिपं सदस्य चमन दास, राजेन्द्र सिंह रावत, ओतल गुसाई,नागेंद्र नौटियाल, संतराम,व्यायम शिक्षक अजीत सिंह नेगी, विनोद सेमवाल, करम चंद, दीपक बहुगुणा, संजय शर्मी,रघुवीर सिंह तोमर, लाखी सिंह चौहान, रांजीव साहनी,विनोद सिंह,अर्चना आदि उपास्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button