उत्तराखंडसामाजिक

चैत्र नवरात्र पर तल्ला मानिला देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

खबर सागर

अल्मोडा जिले के विकास खंड सल्ट के प्रसिद्ध मां तल्ला मानिला देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के नौ नवरात्र पर दर्शनों करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं में मां के दर्शन करने के प्रति काफी उत्साह दिखाई दिया।

मां तल्ला मानिला देवी मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करने हल्द्वानी, रामनगर, पौड़ी , द्वाराहाट, चौखुटिया, भिकियासैंण, स्याल्दे,, देघाट, सराईखेत ,थैलीसैण ,बैजरो,घुमाकोट, मरचूला रामनगर , काशीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

मान्यता है कि मां तल्ला मानिला देवी मंदिर में श्रद्धालु चुनरी बांधकर भक्त मन्नत मांगते हैं और जब मन्नत पूरी होती है तो वे चुनरी खोलकर घर ले जाते हैं।

मन्दिर समिति अध्यक्ष नन्दन सिंह मनराल ने बताया कि मां तल्ला मानिला देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र शुरू होने से ही श्रद्धालु की काफी भीड़ दिखाई दी। पिछले साल के मुकाबले इस साल श्रद्धालु की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

रामनवमी के त्यौहार पर अधिकांश लोग घर पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं। फिर श्रद्धालु सोमेश्वर,पौड़ी सहित विभिन्न स्थानों से आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!