उत्तराखंडपर्यटन

रविवार से होगी केदारनाथ यात्रा का आगाज

खबर सागर

11 वे ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ की यात्रा का आगाज रविवार को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ पूजन के साथ होगा ।

जिस पर बद्री केदार मन्दिर समिति भैरवनाथ पूजन की तैयारियों में जुट गयी है ।

तथा विभिन्न राज्यों के तीर्थ यात्रियों ने ऊखीमठ की ओर रूख कर दिया है ।

लोक मान्यताओं के अनुसार भैरव पूजन के बाद भैरवनाथ केदार पुरी के रवाना हो जाते हैं इसलिए भैरवनाथ को केदार पुरी का क्षेत्र रक्षक माना जाता है ।

आगामी 6 मई को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश के लिए रवाना होगी ।

तथा विभिन्न यात्रा पड़वो पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए 9 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी ।

तथा 10 मई को वेद ऋचाओं के साथ भगवान केदारनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोले जायेगें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!