
खबर सागर
पवित्र धाम हेमकुंड व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट हुए बंद
समुद्र तल से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर सिखों का पवित्र धाम हेमकुंड व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज दोपहर बाद एक बजे शीतलकाल के लिए बंद हो गए है। .
आज सुबह 10 बजे होगी शबद कीर्तन खुखमणि साहिब पाठ, गोविंदघाट धाम घांघरिया से रागी जत्था सहित हेमकुंड साहिब पहुंचे श्रद्धालुओं की संगत।
बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हेमकुंड साहिब में खुशनुमा मौसम के बीच आज साल की अंतिम अरदास के बाद एक बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होंगे।
कपाट बंद होने पर सेना और पंजाब के बैंड की मधुर धुनों की गूंज से गुंजायमान होगी सप्त श्रृंग घाटी। वहीं इस सीजन धाम में 2 लाख 73 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जबकि पिछले वर्ष 1लाख 80 हजार श्रद्धालु धाम पहुंचे थे।



