उत्तराखंड

ग्रामीणों ने विधायक मदन सिंह बिष्ट का जोरदार किया स्वागत

खबर सागर

पार्ट द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में ग्राम सभा मैनोली के ग्रामीणों ने विधायक मदन सिंह बिष्ट का ग्रामसभा में लंबे समय से चल रही पेयजल आपूर्ति की मांग को पूरी करने की खुशी में आतिशबाजी कर ढोल नगाड़े संग फूल मालाओं से स्वागत किया।

ग्रामीणों का कहना था कि उनकी ग्राम सभा के लोग सन1975 से पेयजल योजना की मांग कर रहे हैं मगर आज तक किसी ने भी हमारी इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया।कई सरकारें आई और चली गई मगर आज द्वाराहाट विधानसभा के विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा उनकी मांग को पूरा किया जा रहा है ।
इसके लिए समस्त गांव के लोग उनका इस्तकबाल करते हैं ।आज ग्राम सभा की पंचायत भवन में एक भव्य कार्यक्रम विधायक मदन सिंह बिष्ट के स्वागत में रखा गया ।महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर स्वागत को पहुंची।

विधायक भी इस स्वागत को देख कर खुश नजर आए और अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आप सब लोगों ने मुझे चुना है मेरी कलम को ताकत दी है ।
और अब मेरा फर्ज और कर्तव्य बनता है कि इस कलम की ताकत से जनता के कष्टों को दूर करू।एक हफ्ते के भीतर चालीस लाख रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का कार्य सुरु कर दिया जाएगा।
यह योजना दो गांवों के लिए कुई और मैनोली के लिए बनी है।आगे पंचायत भवन तक पहुंचने के लिए और पंचायत भवन के प्रांगन को सही करने वी 700मीटर की सड़क पर खड़ंजा और सीसी करने का वायदा भी विधायक ने किया।

कहा किसी भी परिस्थिति में वह जानता के साथ खड़े हैं और जनता का विकास उनका पहला उद्देश्य है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!