
खबर सागर
ग्राम भूटगांव के ग्रामीणों द्वारा गांव नाम परिवर्तन कर द्वारिका पुरी रखने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया । जिस पर सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने पर पूजा अर्चना, हवन कर व रुद्धभिषेक कर द्वारिका पुरी के नाम जाना जायेगा ।
विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत तहसील नैनवाग के पट्टी लालूर के ग्राम भूटगांव का नाम अब बदल कर द्वारिका पुरी का नाम केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शासना देश घोषित कर जारी कर दिया गया ।
जिस पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महावीर सिंह ने शिरकत करते हुए कहा कि ग्रामीणो द्वारा भूटगांव का नाम द्वारिका पुरी के लिए शासन को भेजा । जिसमें सात माह के अन्तराल के बाद 14 मार्च को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा शासन जारी होने अब नया नाम द्वारिकापुरी हो गया है।
आज सोमवार को ग्राम वासियों द्वारा नये नाम होने पर द्वारिका खुशी समस्त ग्रामीण द्वारा पूजा अर्चना व हवन कर जाहिर करते हुए कार्यक्रम आयोगित किया ।
मंदिर समिती के अध्यक्ष बचन सिह चौहान ने कहा कि पूर्वजो व देवगणों के द्वारा लगभग 35 – 40 साल पहले भविष्यवाणी की थी कि गांव का नाम द्वारिकापुरी होगा जो आज संपना पूरा हो गया |
कार्यक्रम में शिव शंकर का रुद्धभिषेक कर हर्ष उल्लास के साथ खुशी के साथ लड्डू वांट का खुशी जताई । साथ ही आधा दर्जन से अधिक देवता के पश्वा अवतारित हुए |
इस मौके पर पंडित सुधीर नौटियाल,मंदिर समिती के अध्यक्ष बचन सिंह चौहान,प्रधान विनिता चौहान , संजीव नौटियाल, पूर्व प्रधान सुल्तान सिंह चौहान, सुन्दर सिंह पंवार,पूर्व प्रधान आनदन सिंह सजवाण, गेविद सिह नेगी,कमल सिंह रावत चन्द्रवीर पुण्डीर,सदीप चौहान, पूर्व जिपं सदस्य राजेन्द्र सिह रावत , विक्रम सिह चौहान,श्याम सिंह चंदोला ,शूरवीर सिंह ,जयेन्द्र सिंह चौहान, सरदार सिंह, शुशील राणा, संदीप सिह चौहान, लाखीराम चौहान, जयवीर सिंह , संदीप राणा, राजेन्द्र चौहान, अजवीर सिंह, राजेश सिंह , लीला देवी अनीता देवी दर्शनी देवी, सविता देवी सुषमा, पूनम आदि उपस्थित थे ।



