
खबर सागर
सोमेश्वर बाजार में जिला पंचायत ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान
जिला पंचायत अल्मोड़ा तथा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल सोमेश्वर के तत्वाधान में बुधवार को सोमेश्वर बाजार में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिसके तहत मुख्य बाजार की तमाम नालियों की सफाई करने के साथ ही कूड़े का निस्तारण भी किया गया। बाजार में मच्छरों और कीड़ों के प्रकोप से बचने हेतु फागिंग भी की गई।
जिला पंचायत के कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कोसी नदी पुल पर बने अस्थाई डंपिंग जोन को वहां से हटाया जा रहा है।
दो जगह वैकल्पिक डंपिंग जोन निर्धारित किए गए हैं। कोसी और साईं नदियों में कूड़ा डालने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, उपाध्यक्ष हरीश जोशी, ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, पंकज जोशी, मदन मोहन सनवाल, अनिल राणा, राजा बोरा, शिवेंद्र बोरा, त्रिलोक बोरा, राजू राणा, जगदीश बोरा आदि मौजूद रहे।