
खबर सागर
औली RR प्वाइंट फॉरेस्ट में बर्ड वाचिंग साईट में पक्षी प्रेमियों का अध्ययन
उत्तराखंड के चमोली में स्थित हिमालई बर्ड वाचिंग साईट औली RR प्वाइंट फॉरेस्ट में बर्ड काउंट इंडिया के तहत 5 वे हिमालयन बर्ड काउंट डे के तहत क्षेत्र के पक्षी प्रेमियों ने हिमालई पक्षी जैव विविधता के अध्ययन के साथ पक्षी अवलोकन अभियान में प्रतिभाग किया
बर्ड वाचिंग क्लब औली ज्योर्तिमठ के तत्वाधान में हिमालई पक्षी प्रेमियों द्वारा औली आरआर प्वाइंट फॉरेस्ट साईट में पक्षी अवलोकन कर उनकी उपस्थिति ई बर्ड ऐप और बर्ड काउंट इंडिया के माध्यम से दर्ज कर इस अभियान में महत्व पूर्ण योगदान दिया है।
बर्ड काउंट अभियान से जुड़े औली बर्ड वाचिंग क्लब के अध्यक्ष और बर्ड एक्सपर्ट संजय कुंवर ने बताया कि हिमालयन बर्ड काउंट (HBC) भारत, नेपाल और भूटान के हिमालयी क्षेत्रों में पक्षियों की विविधता को ट्रैक करने वाला एक वार्षिक नागरिक-विज्ञान अभियान है ।
जिसका मुख्य उद्देश्य हिमालय के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र में पक्षियों की आबादी की निगरानी करना और पक्षी संरक्षण के लिए बहुमूल्य डेटा एकत्र करना।



