
खबर सागर
तुंगनाथ घाटी में मूलभूत सुविधाओ का अभाव
तुंगनाथ घाटी के चहुंमुखी विकास में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग का सेन्चुरी वन अधिनियम बाधक बना हुआ है । सेन्चुरी वन अधिनियम के कारण तुंगनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावो पर समस्याओ का अम्बार लगा हुआ है ।
चोपता – तुंगनाथ पैदल मार्ग पर प्रतिक्षालयो व शौचालयो का निर्माण न होने से तीर्थ यात्रियो को भारी परेशानियो का सामना करना पड रहा है ।
तुंगनाथ यात्रा के आधार शिविर चोपता मे पार्किंग का निर्माण न होने से यात्रा सीजन मे जाम की तिथि बनी रहती है।
जबकि ऊर्जा प्रदेश व संचार युग मे तुंगनाथ घाटी विधुत व्यवस्था व संचार सुविधा से वंचित रहने से तुंगनाथ घाटी का तीर्थाटन,पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो रहा है ।



