उत्तराखंडक्राइम

लाखों की चोरी का खुलासा के साथ दो शातिर गिरप्तार

खबर सागर

 

लाखों की चोरी का खुलासा के साथ दो शातिर गिरप्तार

 

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई चोरी की बडी घटना का दून पुलिस ने खुलासा किया है जिसमे पुलिस ने पंजाब के 2 शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 41 लाख रू0 मूल्य के आभूषण, विदेशी करेंसी व अन्य सामग्री हुई बरामद की गई है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा दूधली रोड से घटना में सम्मिलित दो अभियुक्तों सौरभ मनदीप को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद किया गया।

अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे दोना सपेरा जनजाति के खानाबदोश किस्म के लोग हैं, जिनका कोई स्थाई ठिकाना नहीं है।

चोरी की घटना अंजाम देने के दौरान अभियुक्तो द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है ।
तथा सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए घटना स्थल तक आने जाने हेतु रेलवे पटरी का प्रयोग किया जाता है तथा घटना को अंजाम देने के बाद तुरंत अपने कपडे भी बदल लिए जाते है ।

जिससे कोई उन्हें पहचान न सके। अभियुक्तो द्वारा घटना करने के लिए आते समय और घटना करने के बाद जाते समय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग किया जाता है ।

रेलवे पटरी के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण उसके आस पास के घरों को ही घटना के लिए चिन्हित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!