
खबर सागर
विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन को साल भर खोले जाने की मांग को लेकर गाइडो ने दिया कॉर्बेट प्रशासन को ज्ञापन साथ ही उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।
विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के रिंगोड़ा क्षेत्र से चलने वाले गर्जिया पर्यटन जोन को साल भर खोले जाने को लेकर नेचर गाइडों ने कॉर्बेट प्रशासन को दिया ज्ञापन मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
वीओ-सोमवार को जिम कॉर्बेट नेचर गाइड एसोसिएशन के तत्वाधान में मौजूद नेचर गाइडो ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दीगांत नायक को ज्ञापन सोंपते हुए कहा कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रिंगोड़ा गेट गर्जिया जोन को मानसून सीजन में स्थानीय ग्रामीणों के रोजगार एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस पर्यटन जोन को वर्ष भर खोला जाए,उन्होंने कहा कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का यह एक ऐसा पर्यटन जोन है जहां पर महिला नेचर गाइड भी तैनात है ।
उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात करती है तो वही इस प्रकार के निर्णय लेकर महिलाओं का आगे रोजगार का संकट पैदा कर रही है ।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मानसून सत्र में पार्क के ढेला और झिरना पर्यटन जोनों को साल भर खोला जाता है, उसी प्रकार इस जोन को भी साल खोला जाए मांग,उन्होंने मांगे पूरी न होने पर 15 दिन के बाद उग्र आंदोलन करने की चेतावनी थी है ।
वही मामले में उपनिदेशक दिगंत नायक ने बताया कि इस मामले में विभाग का प्रयास है कि इस जोन को भी वर्ष भर खोला जाए जिसको लेकर उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है ,उन्होंने कहा कि गाइडो की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रयास किए जाएंगे।



