
खबर सागर
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में पृथ्वी दिवस पर प्राचार्य सुमिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भूगोल विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमें छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर वैकल्पिक ऊर्जा और सतत विकास से संबंधित मॉडलों का प्रदर्शन किया कुछ छात्राओं ने पीपीटी के माध्यम से अपना प्रेजेंटेशन दिया ।
इस अवसर पर भूगोल विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ ब्रीश कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को अपनी छोटी-छोटी आदतों में सुधार कर किस प्रकार से अपने पर्यावरण और पृथ्वी को बचाया जा सकता पर जानकारी दी ।
इस कार्यक्रम में अन्य असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिनेश चंद्र, डॉ मधुबाला जुवांठा , चतर सिंह, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में प्रयोगशाला सहायक भवन चंद्र डिम्री सुशील चंद्र कार्यालय लिपिक , अनिल सिंह नेगी अनु सेवक तथा छात्राएं उपस्थित रहे



