उत्तराखंड
पहाड़ चढ़ने लगे मोर, बागेश्वर के जंगलों में पहली बार मोर पक्षी

खबर सागर
गर्म और मैदानी क्षेत्रों में देखा जाने वाला मोर पहली बार बागेश्वर में दिखा है।
मोर का पहाड़ में देखा जाना कोई सामान्य बात नहीं है। विशेषज्ञ इसे जलवायु परिवर्तन का कारण मान रहें हैं।
बागेश्वर के काफलीगैर क्षेत्र में ग्रामीणों ने पहली बार एक बढ़ा सा पक्षी देखा।
ज़ब बच्चों ने इसे देखा तो बच्चे मोर मोर चिल्लाने लगे और उन्होंने वीडियो बना लिया।
शोर सुनकर मोर भी जंगल की ओर चला गया। इस क्षेत्र में मोर कहा से आया अब वन विभाग इस जांच में जुट गया है।
वन विभाग का कहना है कि मोर गर्म जलवायु में रहने वाला पक्षी है।
शायद कहीं से भटक कर वह यहां पहुंच गया होगा।



