उत्तराखंड
यमुना नदी में नाहते समय दो युवकों की डूबने से हुई मौत

खबर सागर
विकास नगर के थाना विकास नगर के तहत . ग्राम डुमेट के पास यमुना नदी में नहाते समय दो युवक नदी में डूब गए ।
सूचना पर तत्काल कोतवाली विकास नगर पुलिस मौके पर पहुंची ।
दोनों युवकों के शव को एसडीआरएफ, जल पुलिस की मदद बाहर निकला गया दोनों युवक टाल ब्रोश कंपनी लांघा रोड में कार्य करते थे ।
दोनो अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने आए थे , जो कि नदी मे नाते वक्त डूब गए ।
मृतकों में ऋतिक उपाध्याय पुत्र कमलेश उपाध्याय निवासी कलानीछीना जनपद पिथौरागढ़ उम्र लगभग 25 वर्ष ।
संदीप राणा पुत्र संदीप राणा पुत्र दीवान सिंह राणा निवासी अल्मोड़ा उम्र 24 वर्ष है ।
मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
मृतकों के के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, दोनो शव का पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वार पूरे मामले की जांच पर जुट गई है।



