खबर सागर
वन प्रभाग मंसूरी के नए डीएफओ देवी प्रसाद बलोनी ने संभाला कार्यभार
वन प्रभाग मंसूरी वन प्रभाग के नए डीएफओ देवी प्रसाद बलूनी ने आज विधिवत कार्यभार संभालते कहा कि मंसूरी में विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन प्राकृतिक सुंदरता और वन क्षेत्र की कीमत पर कोई समझौता नहीं होगा। नियमों के अनुरूप होने वाले जनहित के कार्यों को नहीं रोका जाएगा।
इस अवसर पर निवर्तमान डीएफओ अमित कवर के लिए विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। अमित कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वन विभाग में नियमों का पालन और प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा प्रत्येक अधिकारी
कर्मचारी की जिम्मेदारी से निभाए ।
डीएफओ देवी प्रसाद बलोनी ने बताया कि वह पहले भी वन विभाग में अलग-अलग पदों पर रहते हुए दो बार मंसूरी में सेवाएं दे चुके हैं। अब डीएफओ की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी प्राथमिकता वन, पर्यावरण और मसूरी की प्राकृतिक पहचान को संरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि मंसूरी की पहाड़ियों में निर्माण को लेकर निर्धारित नियम और निगरानी व्यवस्था लागू है। इसलिए किसी भी निर्माण के लिए जरूरी अनुमति और प्रक्रियाओं का पालन अनिवार्य होगा।वहीं नियम विरुद्ध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों के तहत जनता के काम में अनावश्यक देरी न हो, लेकिन पर्यावरण से किसी तरह का समझौता भी न किया जाए।
उन्होने कर्मचारियों से अपनी जिम्मेदारी नियमों के अनुसार निभाने और वन संरक्षण को प्राथमिकता दे ।
इस मौके पर एसडीओं दिनेश नौडियाल, गोविन्द सिंह रेंजधिकारी बद्रीगाड़,अमिता थपलियाल रेंज धिकारी कैम्टी व इसके अलाव रेंज धिकारी देवलसारी,जौनपुर आदि उपस्थित थे ।



