खबर सागर
- परोगी में काबिना मंत्री गणेश जोशी ने हरेला पर्व पर किया वृक्षारोपण
हरेला पर्व को लेकर जौनपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम हर्ष उल्लास के साथ लोक पर्व के रूप में मनाया गया ।

गुरुवार को वन प्रभाग मंसूरी के कैम्टी रेंज के तहत परोगी मे प्रदेश के कृषि मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने परोगी के जगस्यारी तोक में वृहद्ध वृक्षारोपण कर एक पौधा मां नाम लगाने की अपील की है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए परोगी में आयोजित हरेला सभा में कहा कि हरेला ऐसा पर्व है जो हरियाली के साथ साथ पर्यावरण को बढाव व प्रकृति के हरित रूप में एक पर्व है।

उन्होने कहा कि धामी सरकार ने संकल्प लिया कि प्रदेश में 10 लाख पौधों में फलदार,चाय व छायादार पौधों का रोपण का लक्ष्य के साथ एक पेड मां के नाम आवश्य लगाए और मां का सम्मान होगा। उन्होने पित्र वन योजना को वृक्षारोपण के साथ धरातल में उतार कर पर्यावरण को बढ़ाव दिया जा रहा है। साथ ग्रामीणों द्वारा रखी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया ।

उपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने प्रदेश का 65 प्रतिशत भूः भाग वन क्षेत्र है। जिसमें हरेला पर्व पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
वही मंसूरी प्रभाग के एसडीओ दिनेश नौडियाल ने हरेला पर्व व पयोवरण के बारे में बताया तथा वन प्रभाग मंसूरी द्वारा टिहरी गढ़वाल में 65000 पौधों का रोपण का लक्ष्य है। और सभी का आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में काबिना मंत्री द्वारा कृषि व बागवानी के क्षेत्र में 20 उत्कृष्ट किसानों, पर्यावरण प्रेमी व वन विभाग के कर्मीयों को प्रशस्ती पत्र व शौल भेंट कर सम्मानित किया ।
इस दौरान परोगी व गरवेत के बच्चों स्वागत गीत के साथ बिभिन्न गीतों की सुन्दर प्रस्तुती दी है।

इस मौके पर उपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी,एसडीओं दिनेश नौडियाल, नायब तहसील भूपेन्द्र राणा,बीडीओं अर्जून सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत कविता रौछेला,अमिता थपलियाल रेंज धिकारी कैम्टी, गोविन्द सिंह रेंज धिकारी बद्रीगाड़,

बिक्रम ,सजवाण,
आन्दन सिह, राजेश सजवाण, होशियार सिंह रावत,बलवीर सिह राणा,सुन्दर सिंह क्षेपं,जयपाल राणा, प्रताप सिंह, बिक्रम सिंह, महिपाल सिह, चमन दास, प्रेम सिंह रावत जगत लाल डोगरा भाजपा मंडल अनमोर्चा संपना राण, जतन दास आदि उपास्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन प्रति थपलियाल वन विभाग द्वारा किया गया ।




