खबर सागर
यमुनेश्वर मंदिर नैनबाग में वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व
हरेला पर्व पर यमुनेश्वर मंदिर नैनबाग के आस पास की बंजर भूमि पर वृक्षारोपण कर धूमधाम से हरेला पर्व मानकर समिती ने रोपे गए पौधों का संरक्षण का संकल्प लिया है।

बद्रीगाड रेंज व सरदार सिंह रांइका के छात्र -छात्राओं द्वारा नैनबाग के समीप यमुनेश्वर मंदिर के आस पास बंजर भूमि पर विश्व शक्ति योग जन सेवा समिति के तत्वाधान में बिभिन्न प्रजातियों के 60 पौधों का रोपण कर समिती के सदस्य ने संरक्षण का संकल्प लिया ।

इस मौके पर समिती के सचिव मोहन थपलियाल,कोषाध्यक्ष दिनेश तोमर, सदस्य मोहन लाल निराला,रांइका के शिक्षक विपिन सकलानी,अर्जुन सिंह कंडारी वन दरोगा, वीरेंद्र सिंह भंडारी, सरदार शाह, श्रीमती पवित्रा मैठाणी, श्रीमती जया देवी, सविता देवी, दीपिका कैन्तुरा, आदि उपा उपस्थित थे ।



