उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

लूटी गई स्कॉर्पियो के साथ आरोपी गिरफ्तार

खबर सागर

लूटी गई स्कॉर्पियो के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

रामनगर पुलिस ने लूट के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए जिला बदर घोषित आरोपी को लूटी गई स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार किया है।

नैनीताल जिले की सीमा में घूमता मिला,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत भी नया मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली रामनगर में 9 जून को पीरूमदारा निवासी शफीक हैदर व अन्य 4 द्वारा खुद की स्कॉर्पियो कार, नकदी और चांदी की चेन लूट व मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में एक तहरीर दी थी,चारों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार जांच और चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान 25 जून को हाथीडगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी योगेश सागर उर्फ मंकू निवासी ग्राम लूटाबड़, रामनगर को लूटी गई स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी को मार्च 2026 में जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश पर छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के नैनीताल जिले की सीमा में मौजूद मिला,इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम की धारा 3/10 के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया है, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल प्रयाग कुमार और कांस्टेबल कविन्द्र सिंह शामिल रहे। रामनगर पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!