
खबर सागर
राज्य मंत्री विनोद सुयाल ने शक्ति केंद्र की बैठक में कार्यकर्ताओ को दिए टिप्स
सगठन को मजबूत व सक्रिय करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र की बैठक थत्यूड़ आयोजित हुई । जिसमें कार्यकताओं
को आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई ।
गुरुवार को विकास ब्लाक जौनपुर के सभागार में ब्लाक मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई ।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विनोद सुयाल का कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया ।
शक्ति केंद्र की आयोजित बैठक में विनोद सुयाल राज्य मंत्री ने SIR प्रक्रिया में सहयोगिता निभाने एवं सरकारी BLO के साथ गहनता के चिंतन व मंथन कर सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि पूरी सर्तका व निष्ठा के साथ अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाए ।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम SIR प्रमुख वीरेंद्र राणा, पौड़ी की प्रभारी व टिहरी संयोजक रेखा डंगवाल,मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल,महामंत्री विनिता रावत, पूर्व अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, अखवीर पंवार, कुलवीर सिंह रावत प्रधान आदि उपाए उपस्थित ।



