
खबर सागर
जान जोखिम में डाल युवा लगा रहे गंगा में छलांग
हरिद्वार में आये दिन गंगा में डूबकर मौत होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बावजूद इसके कुछ लापरवाह युवा बाज नहीं आ रहे हैं।
युवक ऊंचे पुलों से गंगा में छलांग लगा कर करतब दिखा रहे हैं।
यहां हरकी पैड़ी के पास एक युवक का ऊंचे पुल से खतरनाक छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं प्रेमनगर घाट, गोविंद घाट समेत अन्य घाटों पर भी युवक और किशोर ऊंचे पुलों से छलांग लगाने के साथ ग्रिल से बाहर निकल कर गहरे पानी में कूद कर जान जोखिम में डाल रहे हैं।
जान की बाज़ी लगाकर करतब दिखाने वाले इन किशोरों को रोकने वाला कोई नजर नहीं आता।
हालांकि पुलिस का दावा है कि गंगा घाटों को लोगों को सचेत किया जा रहा है साथ ही जल पुलिस के जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है।



