उत्तराखंडपर्यटनराजनीतिसामाजिक

होमस्टे संचालकों की समस्याओं के निदान पर टैक्स बार चलेगा जागरूकता अभियान

खबर सागर

होमस्टे संचालकों की समस्याओं के निदान पर टैक्स बार चलेगा जागरूकता अभियान

रामनगर ( नैनीताल ) जनपद के रामनगर क्षेत्र में संचालित हो रहे होमस्टे व्यवसायों पर प्रशासन द्वारा सख्ती को लेकर स्थानीय होमस्टे संचालकों की समस्याओं के निदान पर रामनगर टैक्स बार के पदाधिकारियों एक जागरुकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा ।
जिसमें होमस्टे मालिकों के पंजीकरण, कर व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा मानकों एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में आ रही दिक्कतों को टैक्स बार को अवगत कराया।

बैठक में रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष पूरण चंद्र पाण्डेय व उपसचिव मनु अग्रवाल ने होमस्टे संचालकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। प्रस्तावित कार्यक्रम का उद्देश्य होमस्टे संचालकों को नियमों के अनुरूप व्यवसाय संचालन, आवश्यक लाइसेंस एवं सरकारी दिशा-निर्देशों की सही जानकारी उपलब्ध कराना रहेगा।

इसके साथ ही कार्यक्रम में भारत एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित पर्यटन और स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी होमस्टे संचालकों को दी जाएगी, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से संचालित कर सकें।
बता दे कि उत्तराखंड शासन से जुड़े अधिकारियो, फूड इंस्पेक्टर सहित होमस्टे एवं पर्यटन विभाग से जुड़े अधिकारियों को भी आमंत्रित किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इससे होमस्टे संचालकों को एक ही मंच पर विभिन्न विभागों से जुड़ी जानकारी एवं समस्याओं के समाधान प्राप्त हो सकेंगे।
स्थानीय होमस्टे संचालकों का मानना है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से व्यवसाय में पारदर्शिता बढ़ेगी और संचालकों को कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समझने में मदद मिलेगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!