
खबर सागर
विकास नगर पुलिस ने दो नशा तस्कर को धरचबोचा
विकासनगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 17.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली विकासनगर पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलशाद उर्फ शानू और आसिफ के रूप में हुई है। ये दोनों ही आदतन अपराधी हैं और पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं।
पुलिस ने इनके पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ऑल्टो कार और एक स्कूटी भी ज़ब्त की है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खुद नशे के आदी हैं और अपने नशे का खर्च निकालने के लिए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और स्थानीय स्तर से स्मैक खरीदकर बेचते थे।
फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



