उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

राष्ट्रीय राज मार्ग पर व्यापारीयों ने दोनो तरह नाली निर्माण का किया बिरोध

खबर सागर

 

 राष्ट्रीय राज मार्ग पर व्यापारीयों ने दोनो तरह नाली निर्माण का किया बिरोध

 

दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है । जिसमें मरोड़ बाजार में दोनों तरफ नाली का स्थानीय व्यापारी व ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है ।

oplus_2

सोमवार को मरोड के व्यापारी व ग्रामीणों द्वारा स्थान मरोड़ बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर चल रहा है । जिस पर मुख्य बाजार मरोड़ में एक तरफ नल का कार्य पूर्ण होने के बाद दूसरी तरफ नाली का कार्य किए जाने पर स्थानीय व्यापारी कड़ा एतराज जताया, और निर्माण कार्य रुका कर एनएच विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी की है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि दोनों तरफ नाली बनने से राष्ट्रीय राजमार्ग तंग होने से यात्रा मार्ग में जाम की स्थिती बनेगी । जिससे स्थानीय जनता सहित चार धाम जाने वाले यात्रीयों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । जब कि एक तरफा नाली सही है जिसका निर्माण पूर्ण हो गया है।
साथ ही ग्रामीणों का कहना है विभाग द्वारा पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त किये जाने पर गांव में पेयजल का संकट होने पर आज तक ठीक न करने पर रोष व्यक्त किया है।

जिस पर स्थानीय व्यापारीयों ने एनएच विभाग बडकोट को एक ज्ञापन दिया गया ।

इस मौके पर प्यारे लाल नौटियाल, शिवानन्द कवि, जय प्रकाश नौटियाल,सुभम नौटियाल,रमेश कवि, प्यारे लाल, राकेश नौटियाल, राजीव, गुडू, बुद्वी आदि उपस्थित थे ।
फोटो – दिल्ली यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के मरोड़ में प्रदर्शन करते व्यापारी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!