उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

डैम स्थल पर वार्ता विफल प्रभावित का धरना प्रदर्शन रहेगा जारी

खबर सागर

डैम स्थल पर वार्ता विफल प्रभावित का धरना प्रदर्शन रहेगा जारी

लखवाड़ बाँध प्रभावित कास्तकारों का संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में परियोजना स्थल पर प्रस्तावित वार्ता विफल रही । जिस पर प्रभावितों ने शासन द्वारा मांग पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहा ।

बता दे कि लखवाड़ बाँध परियोजना से जौनपुर व जौनसार क्षेत्र कि प्रभावित काश्तकारों व बेरोजगार युवाओं पिछले माह 24/10/2025 से अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है । जिसमें स्थाई रोजगार, नई भूमि अधिग्रहण का प्रतिकर सुनिश्चित किया जाना, एल. एंड टी. कंपनी द्वारा बाहर किए गए स्थानीय युवाओं को पुनः नौकरी पर बहाल करने, स्थानीय प्रभावितो को कम्पनी में रोजगार मुहैया करवाने जैसे तमाम मुद्दे सम्मिलित हैं ।
वही जिला मुख्यालय में टिहरी में जिलाधिकारी द्वारा प्रभावितों के साथ हुई वार्ता में कुछ कास्तकारों के मामलों पर सहमती बनी, और कुछ शासन स्तर पर के मामलों प्रेषित किए गए थे ।
आज उप जिला अधिकारी धनोल्टी डैम साईड में धरना स्थल पर पंहुच कर प्रभावितों के बीच आपसी समन्यवक पर सहमती बनाते रहे ।
लेकिन कास्तकारो एसडीएम के साथ हुई वार्ता विफल होने पर
समस्त काश्तकारों का यह फैसला है कि जब तक शासन स्तर पर मांगें पूरी नही होती
यह धरना इसी प्रकार चरणबद्ध रूप से चलता रहेगा।

प्रभावितों का कहना है कि शासन प्रशासन द्वारा का स्तकारों व बेरोजगार युवाओं की अनदेखी की जा रही हैं, जिससे सभी प्रभावित ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है । और 26 दिनों से शासन प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा अबतक धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है ।

धरना स्थल पर महेंद्र पुंडीर, आनंद तोमर, महिपाल सजवान, प्रेम रावत, डॉ वीरेंद्र ,प्रदीप कवि, सुंदर चौहान, आनंद रावत, सुरेश रावत, अधिवक्ता दीपक रावत, दिग्विजय सिंह,धीरज रावत, कमल रावत, बच्चन सिंह रावत, गंभीर सिंह रावत, सबल रावत, राकेश रावत, चतर सिंह चौहान, प्रीतम रावत, मुन्ना सिंह रावत, प्रदीप भंडारी, जसवीर सिंह, राजेश सजवान,सिया कुमार, संदीप तोमर, शूरवीर सिंह तोमर, सरदार खत्री, रविंद रावत, संजय तोमर, सचिन तोमर,कपिल तोमर, बबलू प्रकाश, सुशील दयाल, रविंद्र चौहान, अंकित तोमर, अजबीर रावत, अनिल पवार,सुमित तोमर, विपिन कुमार, नवीन, सतपाल सिंह, सतीश राणा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!