उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिकस्पोर्ट्स

नैनबाग शरदोत्सव समारोह की तैयारी पर द्वितीय बैठक

खबर सागर

 

नैनबाग शरदोत्सव समारोह की तैयारी पर द्वितीय बैठक

शरदोत्सव की तैयारी को लेकर पिछड़ी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिती नैनबाग की द्वितीय बैठक हुई । जिसमें व्यवस्थाओं आदि पर चर्चा कि गई।

शनिवार को 37 वाँ समारोह
पिछड़ी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिती के तत्वाधान में सांस्कृतिक मंच नैनबाग शरदोत्सव के आयोजन पर समिती के अध्यक्ष डॉ बिरेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में द्वितीय बैठक आयोजित हुई ।

oplus_2048

बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टी करते आय – ब्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया । तथा सभी ने अपने अपने विचार व सुझाव रखें ।
शरदोत्सव समारोह 01 नवम्बर से 03 नवम्बर तक आयोजित पर शरदोत्सव समारोह के आयोजन की तैयारी प्रचार प्रसार सामाग्री के प्रकाशन आदि सहित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग – अलग समिती का गठन किया गया ।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, सोवत सिंह कैंतुरा,शरण सिंह पंवार आदि वक्तओं ने समारोह में पौराणीक समय से चली आ रही परंपरा को बनाए रखने पर दलगत राजनीतिक से ऊपर उठकर क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए एक जुट होकर सहयोग की अपील की है।
समिती के अध्यक्ष डा. बिरेन्द्र सिंह रावत ने आयोजित समारोह को पूर्व की भांती सफल बनाने में सभी का सहयोग की अपील की है । अगली बैठक 12 अक्टुबर को आयोजित कि जायेगी ।

इस मौके पर मोहनलाल कवि, समिती के अध्यक्ष डाँ बिरेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत,बचन सिंह रावत कोषाध्यक्ष, प्रदीप कवि सचिव, दिनेश कैतुरा संयोजक, पूर्ण सिंह पंवार, दिनेश तोमर अध्यक्ष व्यापार मंडल,गम्भीर सिंह रावत पूर्व प्रधान,प्रधान विक्रम सिंह चौहान, शरण सिंह पंवार, सुरेश कैन्तुर प्रधान, संतराम प्रधान,रणवीर सिंह राणा,
अर्जुन सिंह रावत गम्भीर सिंह चौहान,चमन बर्मा, जयपाल तोमर, सुलान सिंह चौहान, किशन सिंह चौहान, अरविद रावत,पिन्नी रावत,शांती रमोला, संदीप चौहान,गुलशन कवि, महेश तोमर,शूरवीर सिंह, राजेंद्र सिंह,अरुण रावत, आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!