
खबर सागर
सड़क हादसे में तीन की मौत तो पांच लोग घायल हो गए
किच्छा में डंपर के नीचे आये दंपति एवं एक अन्य घटना में छोटा हाथी की बाइक को टक्कर में तीन लोगों की मृत्यु हो गयी। वही पांच लोग घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया है।
दो घायलों की गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया।
किच्छा के दरऊ चौक पर डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमे स्कूटी सवार पति पत्नी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुरुष डंपर के टायर के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया।
स्कूटी सवार मृतकों की शिनाख्त मोहन सिंह बिष्ट पुत्र स्व. किशन सिंह बिष्ट व उमा बिष्ट पत्नी मोहन सिंह बिष्ट निवासी शांतिपुरी नंबर तीन थाना पंतनगर के रूप में हुई।
वहीं शंकर फार्म के पास अम्बा प्रसाद निवासी बहेड़ी अपने भाई गिरीश चंद्र के साथ पिपलिया स्थित राइस मिल में जा रहे थे। इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ ई-रिक्शा पर नन्हे शाह निवासी बखपुर सहित तीन सवारी किच्छा की तरफ आ रहे थे।
इसी दौरान अनियंत्रित छोटा हाथी ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे बाइक व ई रिक्शा सवार सात लोग घायल हो गए।
पुलभट्टा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया। चिकित्सको ने जांच के उपरांत अम्बा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।