
खबर सागर
बागेश्वर उत्तरायणी मेले में थूक जिहाद का मामला
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के दौरान थूक जिहाद की घटना सामने आई है। वायरल वीडियो में एक युवक को भट्टी में रोटी बनाते समय उसमें थूकते हुए देखा गया।
घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
गुस्साए लोगों ने बागेश्वर कोतवाली में हंगामा किया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया और संबंधित दुकान को बंद करवा दिया।
इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



