
खबर सागर
आजादी के बाद पहली बार यातायात सुविधा से जुड़ेगा तोषी गांव
केदार घाटी की सीमान्त ग्राम पंचायत तोषी आजादी के बाद पहली बार यातायात से जुड़ने जा रहा है।
तोषी गांव को यातायात से जोड़ने के लिए त्रियुगीनारायण – तोषी 6 किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। लगभग 45 परिवारों वाले तोषी गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
तोषी गांव के पहली बार यातायात से जुड़ने से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है।
तोषी गांव के यातायात से जुड़ने के बाद त्रियुगीनारायण – केदारनाथ पैदल ट्रैक विकसित होगा ।
साथ ही तोषी गांव में तीर्थाटन – पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।



