
- खबर सागर
ग्राम भटवाडी की ध्याणीयों ने नागदेवता को सोने का छत्र भेंट किया
धर्म आस्था का सैलाब जौनपुर क्षेत्र में तेजी से रप्तार के साथ बढ़ रहे हैं । जिसमे जौनपुर क्षेत्र में गांव की बेटी (ध्यानियों ) द्वारा अपने माईती देवता नागराजा को सोने व चांदी का छत्र भेंट कर सुख समृद्धि की कामना की हैं ।
समस्त भटवाडी गांव की ध्याणीयों द्वारा नागदेवता को सोने का छत्र, मां गौरोजा माता को चांदी का मुकुट, सौड़ा देवी माता को चांदी का छत्र, दुलेश्वर देवता व महाशू देवता को चांदी का छत्र चढ़ाव में दिया है।
- वही शुक्रवार को समस्त गांव की ध्याणीयां ढोल नागडे के साथ ग्राम भटवाडी से सौड़ा देवी के मंदिर में हर्ष उल्लास के साथ पंहुचें । और पूजा अर्चना कर चांदी का छात्र देवता को चढाया ।
बता दे कि गांव की समस्त शादी-शुदा व बीना ब्याही ध्याणीयों ने अपने संसाधनों से धन एकत्रित कर श्रद्वा भाव से अपने कुल देवता ईष्ट देवी देवताओ को सोने व चांदी का छत्र बनाया चढाव में दिए गए ।
इसी के साथ ध्याणीयों द्वारा भेंट आभूषण को स्नान के लिए गंगानी पानी बर्निगाड में स्नान व पूजा अर्चना के करने के बाद गांव में विधिधान के साथ भेंट किया।
इस मौके पर गांव की समस्त ध्याणीयों ने हर्ष उल्लास व ड्रेस कोड के रंग में रंगे दिखें और जौनपुर की पौराणीक काल से चली आ रही लोक संस्कृती की परंपरा के सैलाब में जमकर तांदी व रासो के साथ किया ।
इस अवसर पर समस्त गांव क़ी ध्याणीयां सहित शास्त्री महादेव प्रसाद नौटियाल,नागदेवता के पुजारी सुमन लाल सेमवाल, युवा नेता सुनिल सेमवाल, बिक्रम सिंह पंवार, सरदार सिंह बिष्ट, सोवत सिंह पंवार, बलबीर सिंह, दयाल शाह, उपेन्द्र सिंह बिष्ट, आन्दन सिंह पंवार,कुशाल सिह उम्मेद सिंह आदि उपस्थित थे ।



