
खबर सागर
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ में
तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 90 हजार के पार
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के धाम में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 90 हजार के पार पहुंच गया है।
31 जुलाई को केदारनाथ यात्रा पड़ावों पर दैवीय आपदा के कारण तुंगनाथ धाम की यात्रा भी खासी प्रभावित हुई है मगर आगामी सितम्बर माह के दूसरे सप्ताह से दुबारा तुंगनाथ धाम की यात्रा में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक तुंगनाथ धाम में 52 हजार 730 पुरुष, 30 हजार 640 महिलायें, 9 हजार 885 नौनिहाल, 810 साधु सन्यासी तथा 158 विदेशी सैलानियों सहित 94 हजार 223 तीर्थ यात्री पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर चुके हैं।.



