
खबर सागर
श्री केदारनाथ धाम यात्रा का आगाज प्रारम्भ हो गया है ।
बाबा की पंचमुखी डोली बुधवार प्रातः अपने द्वितीय रात्रि पड़ाव फाटा से पूजा अर्चना के पश्चात आर्मी की बैंड धुनों ओर भक्तों के जयकारों के साथ विभिन्न यात्रा पड़ावों बड़ा सू ,शेरसी, रामपुर सीतापुर सोनप्रयाग होते हुए रात्रि विश्राम हेतु गौरी माई मन्दिर गौरीकुण्ड पहुंची ।
जहां पर हज़ारों की संख्या में मौजूद भक्तों ने फूल मालाओं से डोली का भव्य स्वागत किया।
वहीं क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बन बैठा।
गुरुवार को प्रातः बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली प्रातः पूजा के पश्चात केदारनाथ के लिए रवाना होगी।
10 मई को प्रातः 7 बजे शुभ लग्न पर बाबा के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।



