खबर सागर
ढोबडिया थात आयोजित हुआ श्री केदार बाबा का मेला
नैनबाग के तहत ढोबडिया थात भादों मास की गतें श्री केदार बाबा की देव पालगी के साथ मेले थौलू का आयोजन हुआ । जहां भारी संख्या में श्रद्वालु पंहुच बाबा केदार की पालगी के दर्शन के सुखः समृद्धी की कामना की है।

मंगलवार को ग्राम मरोड़ व ग्राम मूनोग के बीच से ढोबडिया थात में रमणीक घास युक्त स्थल में रिमिझिम बारिश के बीच मेला आयोजित हुआ ।
दोपहर बाद बारिश के बीच ग्राम मरोड़ से श्री केदार बाबा की पालगी ढोल नागडे व हर्ष उल्लास के साथ सैकेंडो लोग मेला स्थल में पंहुचें
। जहां दूर दराज से क्षेत्र भारी संख्या में लोगों ने केदार बाबा की देव पालगी के दर्शन कर मन्नते मांगी ।
वही देव पालगी मेल स्थल पर पंडुचने पर कई देवता के पश्वा अवतारित हुए ।
वही विभिन्न गांव से आई महिलाऔ ने जौनपुरी लोक संस्कृति की धरोवर तांदी, रासों पर जमकर नृत्य किया । मेले में ग्रामीणों व अन्य लोगों ने देव पालगी को बारी बारी से जमकर नचाया ।
मेले में बतौर मुख्य जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह ने कहा कि मेले हमारी लोक संस्कृति की धरोहर व पहचान है, इन मेलों के माध्यम से हमारी संस्कृति को एक दुसरे को रूब रुब होने का केन्द्र भी माना जाता है।
इस मौके पर विनय कवि पुजारी,रामदयाल शाह जिला पंचायत सदस्य बिष्टौसी,पूर्व क्षेप दर्शन लाल नौटियाल,पं गुरुदेव प्रसाद कवि, शूरवीर सिंह चौहान,विनय कवि, प्रवीन नौटियाल,
शुभम चौहान प्रधान, अजवीर क्षेत्र पंचायत सदस्य, शूरवीर सिंह चौहान, चैन सिंह
प्रवीन नौटियाल,अजय चौहान,चमन सिंह चौहान, विजय कवि, संगीता नौटियाल,शीला देवी बबीता नौटियाल,
मनोज खन्ना, बस्तीराम नौटियाल, संतराम धीमान आदि उपस्थित थे ।



