
खबर सागर
जौनपुर क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति,माह में दो बार का रोस्टर जारी
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आम उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मंसूरी इंडेन गैस सेवा एजेन्सी ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं
को माह में दो बार गैस आपूर्ति का रोस्टर जारी किया है।
जौनपुर क्षेत्र में मंसूरी इंडेन गैस सेवा एजेन्सी द्वारा रसोई गैस की आपूर्ति करती आ रही है।
जिसमें शहर व क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति सुचारु व गैस आने का दिन व समय की जानकारी न मिलने से आप उपभोक्ताओं को समय पर गैस न मिलने से भारी आक्रोश है।
संजय रावत प्रबंधक मंसूरी इंडेन गैस सेवा एजेन्सी ने बताया कि अब जौनपुर क्षेत्र में माह में दो बार का रोस्टर जारी करते हुए
थत्यूड़ बाजार में दिनांक 10 व 25 l
नैनबाग बाजार में 11 व 26 तारीक ।
भवान, थान, भाल,
बिलोदी फूल, किक्ट, आबली – साबली, कुड़, डॉडा की बेली, खानेरी, सिंजल, खट्ट, अगिन्डा, गडेथ, मराड, घाटी में 7 व 24 को
कैम्पटी बाजार 6 व 22 को और गरखेत क्षेत्र में 23 I धनोल्टी, सत्यो, हटवाल गांव, मठियाण गांव में 2 व 17 तारीक को आपूर्ति की जायेगी ।
उन्होने कहा कि यदि मौसम या वाहन में तकनीकी खराबी होने पर अगले दिन उपल्बध होगी ।



