
खबर सागर
फैक्ट्री में अवैध पनीर का निर्माण कर रहा आजाद खाद्य सुरक्षा विभाग दबोचा
-छापा मार कर 200 किलो प्रोसीड पनीर कराया नष्ट –
रुड़की की भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में स्थित एक पनीर की फैक्ट्री पर शनिवार की देर रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा छापा मारा गया है। इस दौरान फैक्ट्री का स्वामी आजाद पुत्र ईशाक लोगो की जान से खिलवाड़ करते हुए फैक्ट्री में उत्तराखंड सरकार के द्वारा प्रतिबंधित किए गए एनालॉग पनीर का निर्माण कर रहा था। इसके साथ ही आजाद प्रतिबंधित पनीर को बाजार में सप्लाई भी किया करता था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा मौके से 200 किलो प्रोसीड पनीर और 20 किलो पामोलीन ऑयल बरामद किया गया है। जिसको मौके पर ही नष्ट भी कर दिया गया है।
बता दे कि त्यौहार के सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों के माफिया भी पूरी तरह से सक्रिय हो गए है। जो लोगों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे है। इसी के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा लगातार इस तरह के माफियाओं पर कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में स्थित एक पनीर की फैक्ट्री पर छापा मारा गया है। जहां से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा 200 किलो प्रोसीड पनीर, 20 किलो पामोलीन ऑयल और 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद किया गया है। पूछताछ में फैक्ट्री के स्वामी आजाद ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बताया कि वह पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर से पनीर का निर्माण करता है और बाजार में 240 रुपए प्रति किलो की दर से सप्लाई करता है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा मौके से बरामद 200 किलो प्रोसीड पनीर और 20 किलो पामोलीन ऑयल नष्ट करा दिया गया है।
इसके साथ ही 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर को भी सीज कर जब्त कर लिया गया है। इतना ही नहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा पनीर की फैक्ट्री को भी अगले आदेश तक बंद करा दिया गया है। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा स्किम्ड मिल्क पाउडर के तीन नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने आज बातचीत में बताया की जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।



