उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

स्वच्छता व वन्य जीव के प्रति किया जागरूक

खबर सागर

स्वच्छता व वन्य जीव के प्रति किया जागरूक

सत्य अंहिसा व स्वच्छता को लेकर बद्रीगाड़ रेंज सुमनक्यारी में गाँधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन पर कार्यालय परिसर में झंडारोहण कर परिसर व सुमनाक्यारी बाजार में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत साफ सफाई व जन जागरूकता अभियान चलाया । जिसमें आम जनता को स्वच्छता के साथ वन्य जीव सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

आज शुक्रवार को बद्रीगाड़ रेंज कार्यालय सुमनक्यारी में महत्मा गाँधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर विभागीय कर्मचारी व स्थानीय जनता द्वारा बाजार में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा करट एकत्रित किया ।

जिसमें रेंजधिकारी गोविंद सिंह ने आम जन मानस को कूड़ा को डस्टबिन का प्रयोग कर बाजार स्वच्छ व सुन्दर बनाएं और जीव जन्तू की सुरक्षा के प्रति जागरुक रहने व लोगों को प्रेरित करने की अपील की है।

इस मौके पर गोविंद सिंह चौहान वन क्षेत्राधिकारी, अर्जुन कंडारी वन दरोगा, जयदेव सिंह रावत वन दरोगा,जवाहर सिंह चौहान वन बीट अधिकारी, विवेक डोभाल सचिन नेगी,आशीष असवाल व सुश्री सपना राणा वन बीट अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button